Search

 
 
 

जल जीवन मिशन की सफलता में सभी डीसी लीडरशिप दें : मुख्य सचिव

र घर नल से जल को लेकर चल रहे जल जीवन मिशन की झारखंड में वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान मिशन के आड़े आ रही समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश की गई
 

Ranchi : हर घर नल से जल को लेकर चल रहे जल जीवन मिशन की झारखंड में वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान मिशन के आड़े आ रही समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश की गई. वर्चुवल माध्यम से जुड़े तमाम जिले के उपायुक्तों को मुख्य सचिव ने मिशन के सुचारू क्रियान्वयन में लीडरशिप देने का निर्देश दिया. कहा कि मिशन के कार्यों में समन्वय स्थापित करने के लिए सक्रिय सहभागिता निभायें. इसकी नियमित समीक्षा करें.

 

 

 

इलाके के मुखिया के साथ नियमित अंतराल पर बैठक करें

मुख्य सचिव ने कहा कि इलाके के मुखिया के साथ नियमित अंतराल पर बैठक करें. इससे इलाके की अच्छी जमीनी जानकारी मिलेगी. इस फीडबैक का उचित उपयोग करें. अधूरा कार्य और पूरा भुगतान का मामला सामने आने पर उसे गंभीरता से लें. उसकी जांच कराएं और समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे जब भी किसी काम से फील्ड में जाएं, तो वहां के जल जीवन मिशन के कार्यों को जरूर देखें. उसका आकलन करें और जरूरत पड़ने पर मौके पर ही समस्या का समाधान करें.

 

सभी उपायुक्तों को मिलेंगे दो इंजीनियर

सीएस ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता के लिए सभी उपायुक्तों को दो कमिटेड इंजीनियर दिये जा रहे हैं. वे उपायुक्तों के अधीन कार्य करेंगे. मुख्य सचिव ने कहा कि उनका टेक्निकल सेल बना कर पूरा काम लें. रोज उन्हें काम सौंपे और उसकी रिपोर्ट लें. मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्यकारी एजेंसी को पांच साल तक रख-रखाव की जिम्मेदारी तय है. निर्देश दिया कि प्रशासनिक स्तर की बाधा को उपायुक्त प्राथमिकता के स्तर पर अपनी लीडरशिप में दूर कराएं. पूरी हो चुकी योजना को ग्राम समिति को सुपुर्द करने का निर्देश दिया.

 

क्या है योजना की फैक्ट फाइल

- कुल योजनाएं: 97,535

- पूर्ण योजनाएं: 56,332

- ग्राम समिति को सुपुर्द योजनाएं: 24,781

- कुल गांव: 29,398

- नल जल से जुड़े गांव: 6,963

- कुल घर: 62,54,059

- नल से पानी आपूर्ति वाले घर: 34,42,332

- लक्ष्य: दिसंबर 2028 तक सभी घरों में नल से जल पहुंचाना

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही