Search

 
 
 

जमशेदपुरः टाटा जू में बीमार भालू की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फोरेंसिक जांच के बाद ही भालू की मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर स्थित टाटा जू में एक सप्ताह से बीमार भालू की मौत हो गई. जू प्रबंधन ने जमशेदपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुधाकर मुंडा को इसकी सूचना दी. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने दो पशु चिकित्सकों डॉ. आशुतोष मांझी व डॉ. संजीव राय को जू भेजा. टीम ने वन विभाग और टाटा जू प्रबंधन की मौजूदगी में मंगलवार को मृत भालू के शव का पोस्टमार्टम किया.

इस संबंध में डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फोरेंसिक जांच के बाद ही भालू की मौत के कारणों का पता चल सकेगा. वहीं, टाटा स्टील कॉरपोरेट प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जू में भालू की मौत की जानकारी मिली है. जू प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही