Search

 
 
 

पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश

 
Patan : बिहार की राजधानी पटना में बढ़ती ठंड को देखते हुए नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. यह आदेश डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया है. पटना में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. कोहरा और शीतलहर के कारण स्कूलों को बंद रखने का आदेश का दिया गया है. इसे भी पढ़ें - मेक्सिको">https://lagatar.in/mexico-unidentified-gunmen-attack-prison-in-juarez-14-killed-more-than-13-injured/">मेक्सिको

: जुआरेज में अज्ञात बंदूकधारियों ने जेल पर किया हमला, 14 की मौत, 13 से अधिक लोग घायल

 आने वाले दिनों में ओर बढ़ेगी ठंड

आदेश के बाद पटना में अब नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 9 जनवरी को खुलेंगे. बता दें कि पहले ठंड के देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले 31 दिसंबर तक स्कूल बंद कर रखा था. लेकिन अब छुट्टियों को और बढ़ाया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है. और खाड़ी क्षेत्र से बहने वाली गर्म नम हवाओं के कारण यहां लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने 31 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू होने का अंदेशा जताया था. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से बहने वाली सर्द हवाओं और कोहरे से धूप की तीव्रता में कमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले दिनों में शीत लहर और सामान्य से कम तापमान का दौर देखने को मिला था. इसे भी पढ़ें - बांद्रा-जोधपुर">https://lagatar.in/11-bogies-of-bandra-jodhpur-suryanagari-express-derailed-many-passengers-injured/">बांद्रा-जोधपुर

सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां बेपटरी, कई यात्री घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही