Search

 
 
 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाया सावन मिलन समारोह, बच्चों ने मोहा मन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रदेश इकाई के तत्वावधान में रविवार भगवान श्रीचित्रगुप्त का सत्संग सह श्रावण मिलन समारोह आयोजित हुआ. समारोह में भगवान श्रीचित्रगुप्त को ‘विश्व न्यायाधीश’ के रूप में नमन करते हुए उनकी उत्पत्ति, पूजा, चिंतन और सत्संग से प्राप्त होने वाले पुण्य पर विस्तृत चर्चा की गई. उपस्थित जनसमूह ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप अर्पित किया.
 

Ranchi : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रदेश इकाई के तत्वावधान में रविवार भगवान श्रीचित्रगुप्त का सत्संग सह श्रावण मिलन समारोह आयोजित हुआ. समारोह में भगवान श्रीचित्रगुप्त को ‘विश्व न्यायाधीश’ के रूप में नमन करते हुए उनकी उत्पत्ति, पूजा, चिंतन और सत्संग से प्राप्त होने वाले पुण्य पर विस्तृत चर्चा की गई. उपस्थित जनसमूह ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप अर्पित किया.

 

Uploaded Image

 

 

सुबोधकांत ने दी शुभकामनाएं


स्वास्थ्य कारणों से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समारोह में शामिल नहीं हो पाए. खेद प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष को फोन पर कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं. कहा कि इस प्रकार के आयोजन कायस्थ समाज को सामाजिक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाएंगे. साथ ही कहा कि भगवान चित्रगुप्त के सत्संग से नई पीढ़ी निश्चित रूप से प्रेरणा लेगी. 

 

उन्होंने प्रदेश महिला इकाई की निरंतर सक्रियता की सराहना करते हुए सभी महिला पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन की बेहतरी को लेकर सुझाव दिया. उनकी अनुपस्थिति में उनके अनुज सुनील सहाय ने समारोह में प्रतिनिधित्व कर उपस्थिति दर्ज कराई.समारोह को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं झारखंड प्रभारी मुकेश कुमार ने महिला प्रदेश इकाई की सक्रियता और आयोजन क्षमता की सराहना की.

 

उन्होंने झारखंड प्रदेश महिला टीम को समाज में नई पहचान स्थापित करने के लिए बधाई दी.समारोह के आयोजन के लिए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी.

 

Uploaded Image

 

 

ये महिलाएं बनी विजेता


समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की छह महिलाओं - इंदू पराशर, डेजी सिन्हा, ओपल, शिखा श्रीवास्तव, शालिनी कुमार व स्वाति स्मिता बरियार ने प्रतिभागियों का चयन किया. इसमें मेघा श्रीवास्तव को विजेता, अनामिका सिन्हा को फर्स्ट रनर-अप और कावेरी सिन्हा को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया. बच्चों की गायन, नृत्य और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में आकर्ष, अमीकर और अर्णव को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया.

 

समारोह की सफलता में संगठनात्मक एकता की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी मुकेश कुमार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक अखौरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार लाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अमित अखौरी और सुमित बरियार के अलावा सजल सिन्हा ने भी आयोजन में सक्रिय योगदान दिया. साथ ही वैवाहिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष सदन कुमार सिन्हा, आईटी सेल अध्यक्ष संदीप सिन्हा और विनय सिन्हा का योगदान भी सराहनीय रहा.

 

Uploaded Image

 

 

समारोह ये सभी हुए शामिल


समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप श्रीवास्तव 'नीलू', राजकुमार सिन्हा, हजारीबाग महिला अध्यक्ष  अर्चना सिन्हा, संयोजक मंडली की संध्या सिन्हा, प्रदेश महिला इकाई की महामंत्री उमा सिन्हा, कोषाध्यक्ष शिखा प्रिया, सत्या सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव, ऊषा वर्मा, सरिता श्रीवास्तव और अनीता कुमार ने भी योगदान दिया.समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय सहित सभी विशिष्ट अतिथियों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने महासभा के सभी प्रकोष्ठों मुख्य, युवा, वैवाहिक, व्यापार, आईटी और सभी महिला पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही