Bihar News: जदयू प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया. इसके कुछ देर बाद ही वह वहां से निकल गए.
इसे भी पढ़ें:
कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम और नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के अब सभी कार्यक्रम नीतीश कुमार के नाम पर ही आयोजित किए जाएंगे. कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक बिहार के लिए काम किया है. पार्टी की पहचान और उसकी राजनीतिक पूंजी भी उन्हीं से जुडी है. संजय झा ने कहा कि, उनकी ही पार्टी है, सारी पूंजी भी उनकी ही है. उन्होंने निशांत कुमार को जदयू का भविष्य बताते हुए कहा कि पार्टी के लो उनके नेतृत्व में काम करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

