- KG से 12वीं तक की कक्षाओं में नहीं होगी पढ़ाई
- पहले से निर्धारित परीक्षा पर स्कूल ले सकेंगे निर्णय
- शिक्षकों की नहीं रहेगी छुट्टी
- मौसम की चेतावनी को लेकर सतर्क रहने की अपील
Ranchi News: चक्रवाती तूफान अर्नब के तेजी से पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बढ़ने और झारखंड में इसके प्रभावी होने के अलर्ट के बीच रांच जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है. इस घोषणा के तहत सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में केजी से 12वीं की कक्षाएं स्थगित रहेंगी.
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के अनुसार यदि किसी निजी स्कूल में पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर परीक्षा कराने या नहीं कराने का निर्णय ले सकेगा. हालांकि, इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देना अनिवार्य होगा.
भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखण्ड, राँची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखण्ड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस क्रम में राँची जिले को ऑरेंज जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है तथा तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त तथ्य को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत निम्नलिखित निर्णय लिया गया है: 1. राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा सभी निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12 तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 28.10.2026 एवं 29.10.2026 को स्थगित रहेगा। 2. यदि किसी निजी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से स्वयं निर्णय ले सकता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देनी होगी। 3. सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिका उपरोक्त तिथियों को विद्यालय में उपस्थित होकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे। 4. राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में ई-विद्यावाहिनी पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी। सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी का ध्यान रखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) October 27, 2026
इन दो दिनों में विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को 28 और 29 अक्टूबर को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा. इसके अलावा, सभी सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, रांची में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है. रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. लिहाजा जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

