Search

 
 
 

Koderma News: गलत इंजेक्शन देने का आरोप, युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई. मृतक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव निवासी आकाश पासवान के रूप में हुई है.
 

Koderma: कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई.

 

मृतक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव निवासी आकाश पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आकाश कुछ दिन पहले ही सूरत से अपने घर आया था. शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें - 

 

परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर तक आकाश की तबीयत में सुधार हो रहा था. इसी दौरान अस्पताल में उसे एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई. काफी प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.

 

युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है. वहीं  मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही