Search

 
 
 

रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर बालू के अवैध भंडारण का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Latehar News : जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पंचायत अंतर्गत मनातू में टोरी-शिवपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है.
 
बड़े पैमाने पर बालू का भंडारण

Latehar News : जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पंचायत अंतर्गत मनातू में टोरी-शिवपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य टीईपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. कंपनी के प्लांट परिसर में बड़े पैमाने पर बालू का भंडारण किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.

 

लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 

यह भंडारण ऐसे समय मे किया जा रहा है जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बालु के उठाव पर रोक लगाया हुआ है. कंपनी के द्वारा आसपास की नदियों से भारी मशीन लगाकर लगातार बालू का उठाव करने का आरोप है. 

 

बताया जाता है कि प्लांट परिसर में ही बालू का भंडारण किया जा रहा है और इसी बालू का प्रयोग रेल लाइन निर्माण कार्य में  किया जा रहा है. ग्रामीणो की बातों को अगर सही मानें तो कम से म पांच से सात हाइवा से नदियों से बालू उठाकर प्लांट परिसर में डंप किया जा रहा है. 

 

ग्रामीणों ने उपायुक्त,  खनन विभाग और अंचल अधिकारी से इस अवैध बालू उठाव भंडारण की जांच की मांग की है.हालांकि पूछे जाने पर बरियातू अंचल अधिकारी कोकिला कुमारी ने बालू उठाव से अनभिज्ञता जाहिर की. उन्‍होने कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही