Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में पेपर लीक सिंडिकेट का आरोप, भाजपा ने CBI जांच व इस्तीफे की मांग की

उन्होंने दावा किया कि जूनियर इंजीनियर भर्ती मामले की जांच जब विधानसभा के बड़े अधिकारियों तक पहुंचने लगी तो जांच की दिशा बदल दी गई. आरोप लगाया कि JPSC में सरकार के करीबी लोगों को जगह दी जाती है और बोर्ड पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार कोयला और बालू के बाद अब युवाओं के भविष्य का भी सौदा कर रही है.
Advertisement
Advertisement
  • कल राज्य के सभी 595 संगठनात्मक मंडलों में मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा
  • शनिवार को सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा
  • सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई जाएगी.

Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राज्य में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर हमला बोला है. प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने सभी विवादित परीक्षाओं की CBI जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की.

 

अमर कुमार बाउरी ने संसद में एंटी पेपर लीक कानून पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल और सांसदों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के हित में कानून बना रही है, जबकि झारखंड में 2019 से पेपर लीक, सेटिंग और सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट चल रहा है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नौकरियों की बोली लगाई जा रही है. जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा, उत्पाद सिपाही भर्ती और JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान 13 युवाओं की मौत हुई, लेकिन सरकार ने युवाओं की चिंता नहीं की.

 

बाउरी ने आरोप लगाया कि सरकार ने TDPL नाम की प्रतिबंधित कंपनी को परीक्षा कराने का मौका दिया. उन्होंने कहा कि कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी ने खुद, अपने भाई, भाभी और अन्य परिजनों को परीक्षा में पास कराया. उन्होंने पूरे मामले में सरकार और प्रभावशाली लोगों की भूमिका की जांच कराने की मांग की.

 

उन्होंने दावा किया कि जूनियर इंजीनियर भर्ती मामले की जांच जब विधानसभा के बड़े अधिकारियों तक पहुंचने लगी तो जांच की दिशा बदल दी गई. आरोप लगाया कि JPSC में सरकार के करीबी लोगों को जगह दी जाती है और बोर्ड पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार कोयला और बालू के बाद अब युवाओं के भविष्य का भी सौदा कर रही है.

 

अमर कुमार बाउरी ने CID जांच पर सवाल उठाते हुए इसे कवर फायर बताया. उन्होंने कहा कि असली आरोपियों को बचाने के लिए CID का इस्तेमाल किया जा रहा है. दावा किया कि JPSC कार्यालय में छापेमारी और TDPL के अधिकारी की गिरफ्तारी तब हुई, जब भाजपा युवा मोर्चा ने आंदोलन और JPSC घेराव की घोषणा की. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी सरकार के दबाव में काम कर रही है.

 

भाजपा नेता ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और वाम दलों पर भी निशाना साधा. कहा कि NEET मामले में इन दलों ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा था, लेकिन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और युवाओं के आंदोलन पर सभी चुप हैं.

 

उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों और पंजाब में भी पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र किया. अमर कुमार बाउरी ने झारखंड में हुई सभी विवादित परीक्षाओं की CBI से जांच कराने की मांग की. साथ ही जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है, उन्हें रद्द करने और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सजा दिलाने की मांग की.

 

बाउरी ने कहा कि जब कांग्रेस ने NEET मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा था, तो अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास शिक्षा और कार्मिक विभाग होने के कारण उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस से भी हेमंत सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग की.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के मुद्दे पर आंदोलन तेज करेगी. पार्टी शुक्रवार को राज्य के सभी 595 संगठनात्मक मंडलों में मशाल जुलूस निकालेगी. इसके बाद शनिवार को सभी 24 जिलों में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही