Search

 
 
 

Ranchi News : होमगार्ड भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप, JLKM का समाहरणालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और रिजल्ट जारी नहीं किए जाने को लेकर JLKM ने शुक्रवार को रांची में जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी के कार्यकर्ता बापू वाटिका से रैली निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे और DC ऑफिस के मुख्य गेट के बाहर धरने दिया.
 

Riya Kispotta 

 

Ranchi : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और रिजल्ट जारी नहीं किए जाने को लेकर JLKM ने शुक्रवार को रांची में जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी के कार्यकर्ता बापू वाटिका से रैली निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे और DC ऑफिस के मुख्य गेट के बाहर धरने दिया. 

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और  भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग उठाई. इस दौरान समाहरणालय परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थे.  

 

धरने पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पहले झारखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आते थे. लेकिन अब होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, जिससे युवाओं का भरोसा टूट रहा है.

 

उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लेकिन रांची में अब तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है. इससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है. JLKM का आरोप है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसमें बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं. 

 

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिजल्ट जारी की जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही