Search

 
 
 

आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ, अमूल के बाद मेधा डेयरी ने भी बढ़ाई दूध की कीमत

पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. अमूल, मदर डेयरी के बाद अब मेघा ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें लागू होने के बाद अब लोगों को पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.
 

Ranchi :   पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. अमूल, मदर डेयरी के बाद अब मेघा ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें लागू होने के बाद अब लोगों को पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

 

डबल टोंड मिल्क एक लीटर की कीमत 50 रुपये से बढ़कर 52 रुपये हो गई है. जबकि आधा किलो दूध के लिए आपको 25 रुपये की जगह 26 रुपये देने होंगे. टोंड मिल्क (1 लीटर) अब 54 रुपये की जगह 56 रुपये में मिलेगा. 

 

वहीं 6 लीटर पैकेट वाली दूध के लिए आपको 312 रुपये की जगह 324 रुपये देने होंगे. जबकि फुल क्रीम गोल्ड दूध के 6 लीटर पैक की कीमत 18 रुपये बढ़कर 396 रुपये हो गई है. इसके अलावा काउ मिल्क, शक्ति दूध और शक्ति स्पेशल दूध भी 1 से 2 रुपये तक महंगा हो गया है. 

 

 

महंगाई के कारण बिगड़ रहा रसोई बजट

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए रसोई का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है.  दूध विक्रेताओं का कहना है कि पशु चारा, ट्रांसपोर्ट और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कंपनियां दाम बढ़ाने को मजबूर हैं.

 

वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिससे घर का खर्च बढ़ गया है. इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

 

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

मदर डेयरी ने विभिन्न वेरिएंट के दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. ताजा बदलाव के बाद अब पैकेट वाले फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं पैकेज्ड टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 60 कर दी गई है.

 

जबकि डबल टोंड दूध की कीमत बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गई है. गाय के दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 62 प्रति लीटर कर दी गई है. कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पादन लागत, ऑपरेशनल खर्च और सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण कीमतों में संशोधन करना पड़ा है. 

 

अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम

इससे पहले बुधवार देर शाम अमूल दूध ने भी दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया था. ताजा बदलाव के बाद अमूल Buffalo मिल्क की कीमत 73 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 75 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

 

इसी तरह अमूल गोल्ड 67 रुपये प्रति लीटर की जगह 69 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 55 रुपये की जगह 57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट के कारण इनपुट कॉस्ट और सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे दूध उत्पादन महंगा हो गया है. इसी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही