Search

 
 
 

दामोदर नदी से अवैध कोयला खनन का आरोप, सरयू राय ने प्रशासन पर संरक्षण देने का किया दावा

विधायक सरयू राय ने धनबाद जिले में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कोयला माफिया अब दामोदर नदी के पेट से लेकर किनारे तक मोहाना बनाकर पोकलेन मशीनों से अवैध खनन कर रहे हैं. उत्खनित कोयले को बोरियों में भरकर ट्रकों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है.
 

Ranchi: विधायक सरयू राय ने धनबाद जिले में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कोयला माफिया अब दामोदर नदी के पेट से लेकर किनारे तक मोहाना बनाकर पोकलेन मशीनों से अवैध खनन कर रहे हैं. उत्खनित कोयले को बोरियों में भरकर ट्रकों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है.

Uploaded Image

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी गतिविधि धनबाद जिला प्रशासन और जिला पुलिस की जानकारी में हो रही है और उनके संरक्षण के बिना संभव नहीं है. विधायक ने कहा कि इस अवैध खनन से दामोदर नदी का अतिक्रमण और प्रदूषण धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

 

सरयू राय ने बताया कि एक पर्यावरण कार्यकर्ता ने जान जोखिम में डालकर अवैध खनन की तस्वीरें भेजी हैं. धनबाद और बोकारो जिले की सीमा पर बारनी घाट के पास कई मोहाने बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना दी जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

 

विधायक ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सरकार से दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस मुद्दे को वे विधानसभा के बजट सत्र में उठाएंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही