Search

 
 
 

DSPMU में खेल सुविधाओं में अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप, छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (DSPMU) में खेल सुविधाओं, मैदान की बदहाल स्थिति और कथित भ्रष्टाचार को लेकर आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर को ज्ञापन सौंपा और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया.
 

Ranchi :  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (DSPMU) में खेल सुविधाओं, मैदान की बदहाल स्थिति और कथित भ्रष्टाचार को लेकर आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर को ज्ञापन सौंपा और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया.

 

छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में खेल सुविधाएं बेहद खराब स्थिति में हैं. खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन, उपकरण और मैदान का समुचित रख-रखाव नहीं मिल रहा है, जिससे खेल गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है. साथ ही, उपस्थिति (अटेंडेंस) और पुनः परीक्षा (री-एग्जामिनेशन) से जुड़ी समस्याओं को भी प्रशासन के समक्ष उठाया गया.

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि खेल शिक्षक के खिलाफ लंबे समय से आरोप लग रहे हैं. छात्रों का दावा है कि उनसे अवैध रूप से पैसे वसूले जाते हैं और विशेषकर महिला छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. इसको लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

 

इसके अलावा, खेलों में चयन प्रक्रिया नियमित रूप से नहीं कराए जाने का भी मुद्दा उठाया गया, जिससे खिलाड़ियों में असंतोष व्याप्त है और उनकी प्रतिभा प्रभावित हो रही है. छात्रों का कहना है कि इससे विश्वविद्यालय की छवि भी खराब हो रही है.

 

इस दौरान विवेक तिर्की, सीमा मुर्मू सहित झारखंड स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स यूनियन के अनूप यादव, विवेक, रोहित राज, स्मृति, आकाश गुप्ता, तनु, प्रियांशु समेत अन्य खिलाड़ियों ने अपनी समस्याएं कुलपति के सामने रखीं.

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने आश्वासन दिया कि खेल विभाग से जुड़े सभी आरोपों की जांच कराई जाएगी और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा भी दिया गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही