Search

 
 
 

IPL 2026: धोनी को मैदान पर देखने के लिए करना होगा इंतजार, अपडेट से गहराया सस्पेंस

IPL का 19वां सीजन अपना आधा सफर तय कर चुका है. लेकिन, धोनी के खेलने पर सस्पेंस बरकार है. इसे लेकर अब तक तस्वीर क्लियर नहीं है. खबर आई थी कि वो अपनी चोट से उबर रहे हैं और जल्दी ही मैदान पर वापसी करेंगे.
 

Lagatar desk: IPL का 19वां सीजन अपना आधा सफर तय कर चुका है. लेकिन, धोनी के खेलने पर सस्पेंस बरकार है. इसे लेकर अब तक तस्वीर क्लियर नहीं है. खबर आई थी कि वो अपनी चोट से उबर रहे हैं और जल्दी ही मैदान पर वापसी करेंगे. CSK के फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह इंतजार ज्यादा लंबा हो सकता है. लेकिन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के बाद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बयान से धोनी के कमबैक पर सस्पेंस को गहरा गया है. 

 


स्टीफन फ्लेमिंग ने साफ किया कि पिंडली की चोट गहरी है, इससे से उबरना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि एक वॉर्म अप मैच के दौरान उनकी चोट का दर्द बढ़ गया था. धोनी लगातार कोशिश में हैं कि वो जल्दी से जल्दी खेलें. वे प्री-सीजन प्रैक्टिस मैच में खु़द पर जरूरत से ज़्यादा जोर दिया, जिससे उनकी पहले से चोटिल पिंडली में फिर से समस्या आ गई.

 

धोनी खेलने को लेकर उत्सुक थे. वे CSK के साथ मार्च के शुरुआती हफ्ते से ही बने हैं और प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी या कीपिंग करते हुए वीडियो भी आए थे. जिससे उनके फैन्स को खेलने की उम्मीदों को हवा लगी थी. मगर अब फ्लेमिंग के दिए अपडेट से लगता है फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.


44 साल के धोनी पहले भी चोट के साथ IPL के मैदान पर उतर चुके हैं, लेकिन इस बार CSK के खेले गए 8 मुकाबलों में अबतक धोनी के नहीं दिखने पर फैन्स में थोड़ी निराशा है. धोनी के मैदान पर नहीं उतरना बताता है कि इंजरी कितनी गहरी है. फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी कब तक लौटेंगे, इसका आखिरी फैसला उनका होगा. उन्होंने कहा कि धोनी लगातार फीजियो के साथ चोट से उबरने की कोशिश कर रहे है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही