Search

 
 
 

पलामू DC की पहल, अब हर बुधवार लगेगा जन समाधान दिवस

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की है. इसके तहत अब हर बुधवार को “जन समाधान दिवस” का  आयोजन किया जाएगा.
 

Palamu :  उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की है. इसके तहत अब हर बुधवार को “जन समाधान दिवस” का  आयोजन किया जाएगा.

 

इस दौरान डीसी खुद बैठकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे. वहीं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही मामलों का निष्पादन किया जा सके. बता दें कि जिले में पहले चल रहे जनता दरबार की जगह इस नई पहल को लागू किया गया है. 

बार-बार दफ्तर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

मौके पर डीसी स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर उसके त्वरित निष्पादन की व्यवस्था करेंगे. पहले जहां जनता दरबार के माध्यम से शिकायतें सुनी जाती थीं, वहीं अब इस नई व्यवस्था के जरिए प्रक्रिया को अधिक नियमित और प्रभावी बनाया गया है. प्रशासन का लक्ष्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही मंच पर उन्हें राहत मिल सके.

 

लंबित मामलों पर त्वरित निष्पादन का भरोसा

जन समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी. डीसी ने साफ कहा है कि जो अधिकारी या कर्मी मामलों को लंबित रखेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. न्यायालय से जुड़े मामलों में आवेदकों को उचित जानकारी दी जाएगी. हर महीने शिकायतों की समग्र समीक्षा कर व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा.

 

फर्जी आरोप या गलत जानकारी देने वालों पर भी कार्रवाई

डीसी ने स्पष्ट किया है कि केवल सही और तथ्यात्मक शिकायतों पर ही कार्रवाई होगी. फर्जी आरोप लगाने या गलत जानकारी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे. इसके लिए निगरानी तंत्र को सक्रिय किया गया है, ताकि व्यवस्था का दुरुपयोग न हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही