Search

 
 
 

Dhanbad News: गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाकपा माले ने दिया धरना

गोविंदपुर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर की गुणवत्ता और स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिए जाने के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: गोविंदपुर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर की गुणवत्ता और स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिए जाने के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें: 

धरना में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा परियोजना में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने की मांग की.

 

धरना को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सरिया और अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भविष्य में फ्लाईओवर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं. उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराए जाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

 

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि करोड़ों रुपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है . यही नहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार से भी वंचित रखा गया है. उन्होंने कहा कि धरना के माध्यम से सरकार और निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिला, तो भाकपा माले आंदोलन को और तेज करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19)पर भी आंदोलन करेगी.

 

धरना के दौरान भाकपा माले नेताओं ने मांग की कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए. साथ ही परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित किया जाए. संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक बनाया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही