Search

 
 
 

Ranchi News : महिला कैदी से यौन शोषण के आरोप की जांच तेज, DC की गठित टीम आज करेगी पूछताछ

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण का आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची डीसी के आदेश पर गठित जांच टीम मंगलवार को जेल पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी.
 

Ranchi :  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण का आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची डीसी के आदेश पर गठित जांच टीम मंगलवार को जेल पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी.

 

एसडीएम सहित कई अधिकारियों की टीम जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि जांच टीम आज जेल अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ करेगी.

 

जांच टीम ने तीन घंटे की जेल परिसर की जांच

इससे पहले सोमवार को जेल आईजी की ओर से गठित टीम ने करीब तीन घंटे तक जेल परिसर में जांच की. जांच टीम ने महिला कैदी से लंबी पूछताछ की और घटना से जुड़ी कई जानकारियां लीं. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला कैदी ने अपने साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात स्वीकार की है और कथित रूप से इसमें शामिल लोगों के नाम भी बताए हैं.

 

जांच टीम ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है. साथ ही ड्यूटी रजिस्टर, प्रवेश रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई है. मामले को लेकर जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में लगातार मंथन जारी है.

 

जेल अधीक्षक ने आरोपों को निराधार बताया

इधर, महिला के साथ कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर जेल अधीक्षक चंद्रशेखर कुशवाहा से भी जांच टीम ने पूछताछ की. पूछताछ के दौरान जेल अधीक्षक ने खुद को निर्दोष बताते हुए महिला कैदी के साथ यौन शोषण के आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत करार दिया.  उन्होंने जांच टीम को लिखित जवाब भी सौंपा है.  

 

महिला ने खाना खाने से किया इनकार 

बताया जा रहा है कि मामला प्रकाश में आने के बाद महिला कैदी रविवार रात से ही खाना नहीं खा रही है. सोमवार को भी जेल कर्मियों ने उसे खाना दिया. लेकिन वह सुबह में नाश्ता तक नहीं की. जेल सूत्रों को मुताबिक, महिला कैदी दिनभर चुपचाप रहती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही