Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, भुजाली हमले में तीन घायल

जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शमशेर नगर में सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और भुजाली से किए गए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Dhanbad :  जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शमशेर नगर में सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और भुजाली से किए गए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घायलों में आशा प्रवीण (12 वर्षीय), मो. जसीम (24 वर्षीय) और 55 वर्षीय अनुफा वारसी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि हमले में मो. जसीम की गर्दन और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के  प्रसाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

 

घायल पक्ष मो. जसीम का आरोप है कि महिलाओं के बीच हो रहे विवाद को जब सुलझाने गया तो पड़ोस के रहने वाले रिंकु ,बाबू व उनके भाइयों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी. जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने भुजाली से हमला कर दिया. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना को लेकर इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही