Search

 
 
 

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड : देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर में फरार आरोपियों के घरों में की कुर्की-जब्ती

उत्तराखंड के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश पर झारखंड के जमशेदपुर में फरार आरोपियों के घरों में कुर्की-जब्ती की है.
 

Jamshedpur  : उत्तराखंड के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश पर झारखंड के जमशेदपुर में फरार आरोपियों के घरों में कुर्की-जब्ती की है. 

 

देहरादून से आई चार सदस्यीय पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बागबेड़ा और जुगसलाई थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इसके बाद दूसरे दिन जुगसलाई थाना पुलिस के सहयोग से टीम गौशाला नाला रोड स्थित सुमित्रा भवन पहुंची. जहां हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल विशाल सिंह किराए के मकान में रह रहा था.

 

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लटका मिला. इसके बाद मकान मालिक की मौजूदगी में ताला खोला गया और पुलिस टीम घर के भीतर दाखिल हुई. पुलिस ने कमरे में रखे सामानों की सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया. 

 

सामान को देहरादून ले जाना संभव नहीं होने के कारण सूची बनाकर उसे मकान मालिक की निगरानी में सौंप दिया गया और घर को दोबारा सील कर दिया गया. 

 

देहरादून पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जल्द ही जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह और मानगो उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू के घरों में भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर सकती है. पुलिस का मानना है कि लगातार दबाव बनाए जाने से फरार आरोपी जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही