Search

 
 
 

Ranchi : होटवार जेल में बंदी से यौन हिंसा के आरोप, भाजपा ने IG को हटाने और CBI जांच की मांग की

Ranchi News : मरांडी ने आरोप लगाया कि युवक के साथ तीन अलग-अलग अवसरों पर सामूहिक यौन हिंसा की गई. उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया गया और शारीरिक प्रताड़ना दी गई. उन्होंने शिकायत फाड़ने, रक्तस्राव के बावजूद इलाज नहीं कराने और रिहाई के समय चिकित्सकीय जांच नहीं कराने के आरोपों का भी जिक्र किया. पीड़ित के पिता की शिकायत पर 12 नवंबर को खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : होटवार जेल में 20 वर्षीय विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा का मामला सामने आया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को पद से हटाकर निलंबित करने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि युवक के साथ तीन अलग-अलग अवसरों पर सामूहिक यौन हिंसा की गई. उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया गया और शारीरिक प्रताड़ना दी गई. उन्होंने शिकायत फाड़ने, रक्तस्राव के बावजूद इलाज नहीं कराने और रिहाई के समय चिकित्सकीय जांच नहीं कराने के आरोपों का भी जिक्र किया. पीड़ित के पिता की शिकायत पर 12 नवंबर को खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

मरांडी ने मई 2026 में इसी जेल की एक महिला बंदी से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जेल आईजी की जांच रिपोर्ट और राज्य की जांच व्यवस्था पर असंतोष जताया था. ऐसे में मौजूदा मामले की जांच भी राज्य की एजेंसियों के बजाय सीबीआई से कराई जानी चाहिए.

 

उन्होंने मौजूदा प्रकरण और जेल की पूर्ववर्ती गंभीर घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने, आरोपित कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने और पीड़ित व गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने जेल के सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और चिकित्सा अभिलेख सुरक्षित रखने की भी मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही