Search

 
 
 

रांची जेल में युवक से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला: पीड़ित की सहायता के लिए डालसा ने की पहल

Ranchi News : साथ ही विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता के रूप में ममता श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया. इसके अलावा पीड़ित मुआवजा के लिए पीड़ित से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित मुआवजा कमेटी को आवेदन भेजा गया है.
 
डालसा
  • डालसा रांची की पहल पर दर्ज हुआ था एफआईआर

Ranchi News : जेल में बंद युवक से सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पीड़ित की सहायता के लिए पीएलवी को नियुक्त किया गया है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर पीड़ित तथा उसके परिवार से मिलकर एवं बातचीत कर डालसा सचिव द्वारा पीड़ित एवं उसके पिता की घंटों काउंसलिंग की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

साथ ही विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता के रूप में ममता श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया. इसके अलावा पीड़ित मुआवजा के लिए पीड़ित से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित मुआवजा कमेटी को आवेदन भेजा गया है.

 

आवेदन पर कार्रवाई पूरी होने के बाद पीड़ित को मुआवजा भी दिया जाएगा. घटना के बाद पीड़ित अवसाद में चला गया था और उसका इलाज अभी सी.आई.पी. कांके में चल रहा है. उसकी मदद के लिए डालसा द्वारा पीएलवी भारती शाहदेव को नियुक्त किया गया है.

 

गौरतलब है  कि जेल में बंद युवक द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में शिकायत की गयी थी कि उसके आवेदन पर खेलगांव थाना में एफआईआर दर्ज नहीं हो रहा है. पीड़ित ने डालसा, रांची में आवेदन दिया. डालसा ने आवेदन को खेलगांव पुलिस स्टेशन को फॉरवर्ड किया.

 

उक्त आवेदन को संबंधित डीएसपी एवं एसएसपी रांची को भी फॉरवर्ड किया गया था. इसके बाद पीड़ित का एफआईआर 12 नवंबर की शाम को खेलगांव थाना में दर्ज हुआ था. डालसा सचिव ने डीएसपी खेलगांव से इस संबंध में बातचीत की है. 

 

दरअसल, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार रांची में बंद एक विचाराधीन बंदी के साथ जेल के कैदियों के द्वारा अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही