Search

 
 
 

Alliance : मिनी माथुर बनी अलायंस की विनर,अली गोनी-रूही डोसानी को हराकर जीती ट्रॉफी

लॉकअप 2 के बाद अब रियलिटी शो अलायंस को भी इसका विनर मिल चुका है. मिनी माथुर ने ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही डोसानी को हराकर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली.
 

Lagatar desk : लॉकअप 2 के बाद अब रियलिटी शो अलायंस को भी इसका विनर मिल चुका है. मिनी माथुर ने ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही डोसानी को हराकर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली.

फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर अली गोनी को शो का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था. वह 'ऐस ऑफ द वीक' बनकर सीधे फाइनल में पहुंचे थे और माना जा रहा था कि ट्रॉफी उन्हीं के नाम होगी.हालांकि, आखिरी टास्क के नतीजे ने पूरा खेल बदल दिया और मिनी माथुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली.

 

ऐसे तय हुआ फाइनल मुकाबला

फिनाले की बाकी दो सीटों के लिए मिनी माथुर, रूही डोसानी, नीति टेलर और कुशाल टंडन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. मिनी ने कुशाल टंडन को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि रूही डोसानी ने नीति टेलर को मात दी. इसके बाद मिनी, रूही और अली गोनी के बीच ट्रॉफी की जंग शुरू हुई.

 


कैसे बनीं मिनी माथुर विनर

फाइनल टास्क में तीनों फाइनलिस्ट्स को एक बॉक्स से बॉल निकालकर एक पुल तैयार करना था. इसके बाद उन बॉल्स को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाकर तीन बॉल्स को एक साथ बैलेंस करना था. हर चरण पूरा करने पर एक कोड मिलता था, जिससे प्राइज वॉल्ट खुलता था.

 

मिनी माथुर ने सबसे पहले तीनों कोड हासिल कर टास्क पूरा किया, जबकि अली गोनी केवल दो कोड ही जुटा सके. इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर मिनी ने 'अलायंस' की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही