Search

 
 
 

राशन दुकानों के साथ अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार ने लिया निर्णय

राशन दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी अब केरोसिन का वितरण किया जायेगा.  खबर है कि सरकारी तेल कंपनियां चिह्नित किये गये पेट्रोल पंपों से केरोसिन रख कर उसे जनता के बीच  वितरित कर सकेंगी. केंद्र सरकार ने कल रविवार को यह निर्णय लिया है.
 

New Delhi : राशन दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी अब केरोसिन का वितरण किया जायेगा.  खबर है कि सरकारी तेल कंपनियां चिह्नित किये गये पेट्रोल पंपों से केरोसिन रख कर उसे जनता के बीच  वितरित कर सकेंगी. केंद्र सरकार ने कल रविवार को यह निर्णय लिया है.

 

नकारी के अनुसार राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश का प्रशासन हर जिले में अधिकतम 2 पेट्रोल पंपों का चयन करेगा. यहां से  केरोसिन बांटा जायेगा. इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन का भंडारण हो सकेगा.

 

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने यह फैसला पश्चिम एशिया संकट के कारण लिया है. हालांकि पेट्रोल पंपों पर केरोसिन स्टोर और वितरण की अनुमति अस्थायी दी गयी है.

 

एक खबर और है कि केंद्र सरकार ने केरोसिन की सप्लाई सुचारूऔर आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में छूटदी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर तेल मिल सके. 

 

इसके अलावा सरकार ने  केरोसिन बांटने वाले एजेंटों और डीलरों को लाइसेंस लेने से छूट दी है.टैंकरों से केरोसिन सप्लाई के नियमों भी भी ढील दी गयी है. केंद्र सरकार ने कहा है कि देश की सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं.

 

देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.  देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सामान्य है. रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन बढ़ा दिया गया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही