Search

 
 
 

BJP ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार, ममता लोगों को धमका रही है, भाजपा को वोट न दें

किरेन रिजिजू ने टीएमसी पर हल्ला बोलते हुए दावा किया कि टीएमसी लोगों को धमकाकर चुनाव जीतती रही है.  आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन टीएमसी के दबाव में काम कर रहा है. रिजिजू ने बताया कि हमने अपनी शिकायतों को विस्तार से अपनी याचिका में शामिल किया है.
 
प्रेस कॉंफ्रेस करते केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
  • पुलिस-प्रशासन टीएमसी के दबाव में काम कर रहा है.
  • टीएमसी लोगों को धमकाकर चुनाव जीतती रही है.
  • बंगाल की जनता टीएमसी सरकार के खिलाफ उठ खडी हुई है.

Kolkata/ NewDelhi : पश्चिम बंगाल  विधानसभा चुनाव को लेकर तापमान बढ़ता ही जा रहा है. भाजपा और टीएमसी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. हिंसा बढ़ने की आशंका बलवती हो गयी है. आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गये हैं.

 

खबर है कि आज सोमवार को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल में बिगड़ रहे चुनावी माहौल को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है. आयोग को सौंपी गयी याचिका में भाजपा ने आरोप लगाया है कि बंगाल में चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है.

 

 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज प्रेस कॉंफ्रेस में यह जानकारी दी. आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी के कार्यकर्ता लोगों को धमका रहे हैं कि वे भाजपा को वोट न दें. कहा कि  बंगाल चुनाव को हाईजैक करने के लिए मतदाताओं को धमकाया जा रहा है.

 

किरेन रिजिजू ने टीएमसी पर हल्ला बोलते हुए दावा किया कि टीएमसी लोगों को धमकाकर चुनाव जीतती रही है.  आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन टीएमसी के दबाव में काम कर रहा है. रिजिजू ने बताया कि हमने अपनी शिकायतों को विस्तार से अपनी याचिका में शामिल किया है.

 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. भाजपा के अनुसार बंगाल की जनता टीएमसी सरकार के खिलाफ उठ खडी हुई है.

 

जनता चाहती है कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव हों.बता दें कि बंगाल की विधानसभा की 294 सीटें हैं. यहां दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. गिनती चार मई को होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही