Search

 
 
 

लोकसभा में रुपए के गिरते वैल्यू पर विपक्ष का हंगामा, वित्त मंत्री ने स्थिति को बेहतर बताया

वित्त मंत्री की बातों से असहमत होते हुए आजमगढ़(यूपी) से समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी की बात सुनता है, लेकिन रुपए की वैल्यू में लगातार गिरावट से पीएम की लोकप्रियता घट रही है.
 
लोकसभा में बोलते हुए निर्मला सीतारमण

New Delhi: आज सोमवार को लोकसभा में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए का लगातार वैल्यू गिरने को लेकर विपक्ष ने भारी  हंगामा किया. विपक्षी दलों ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखे सवाल उठाये. लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम एशिया संकट के बीच रुपए और भारतीय अर्थव्यवस्था का बचाव करते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया. बता  दें कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 94 रुपये के पार चला गयी है.

 

 

 

सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत है. यह भी कहा कि हमारा फिस्कल डेफिसिट नियंत्रण में है. विदेशी मुद्रा भंडार अच्छी अवस्था में है. उन्होंने इस क्रम में कहा कि भारतीय रुपया अन्य देशों की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर कर रहा है.

 

वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष देश की कृषि और लोगों की मेहनत को कमतर बता रहा है. इसे सही नहीं ठहराया जा सकता है. उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि हमें लोगों की मेहनत के साथ खड़ा रहना चाहिए. देश और जनता की मेहनत को कमजोर बताना गलत है.

 

 वित्त मंत्री की बातों से असहमत होते हुए आजमगढ़(यूपी) से समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी की बात सुनता है, लेकिन रुपए की वैल्यू में लगातार गिरावट से पीएम की लोकप्रियता घट रही है. 

 

निर्मला सीतारमण ने इसका जवाब देते हुए कहा कि दो माह पूर्व हुए एक ग्लोबल सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दुनिया के सभी नेताओं से ज्यादा थी. लेकिन विपक्ष हंगामा करता रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही