Search

 
 
 

शेयर बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स 1200 अंक लुढ़का, मिनटों में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और महंगे कच्चे तेल का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई
 

Lagatar Desk :  पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और महंगे कच्चे तेल का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई.

 

सोमवार को कारोबार शुरू होते ही प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स करीब 1200 अंक लुढ़क गया. जबकि निफ्टी 50 में भी तेज बिकवाली देखने को मिली. इस गिरावट के कारण शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों को 5 लाख करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा.

 

हालांकि 10 बजकर 30 मिनट पर बाजार में थोड़ी रिकवरी देखी गई. लेकिन बाजार अब भी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है.  सेंसेक्स  1014.38 अंकों की गिरावट के साथ 72568.86 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 291.80 अंक फिसलकर 22527.80 अंक पर कारोबार कर रहा है. 

 

वहीं निफ्टी बैंक भी 1319.15 अंकों की गिरावट के साथ  50955.45 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आ रहा है. शेयर बाजार में आई बिकवाली के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के लगभग 422 लाख करोड़ रुपये से घटकर करीब 415 लाख करोड़ रुपये रह गया. इस तरह कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए. 

 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सिर्फ दो शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 28 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.  आज के टॉप गेनर की लिस्ट में भारत इलेक्ट्रॉनिक (0.38 फीसदी) और रिलायंस (0.30 फीसदी) शामिल हैं.

 

जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में कोटक महिंद्रा (3.54%), एक्सिस बैंक (2.92%), बजाज फाइनेंस (2.43%), एसबीआई (2.25% ) और टाटा स्टील (2.25%) के शेयर मौजूद हैं.  इसके अलावा भारती एयरटेल, ट्रेंट,, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन,  इटर्नल, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर भी लाल निशान पर नजर आ रहे हैं.

 

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इंटर ग्लोब एविएशन, आईटीसी, सनफार्मा, टीसीएस, टाइटन, एचयूएल, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी और पावर ग्रिड क्रॉप के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही