Search

 
 
 

अमरनाथ यात्रा : उपराज्यपाल ने बाबा बर्फानी की पूजा की, अब तक चार लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण

इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है. इससे पूर्व आज सोमवार को बाबा बर्फानी की पहली पूजा की गयी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड  के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा में की
 

Jammu/Kashmir : इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है. इससे पूर्व आज सोमवार को बाबा बर्फानी की पहली पूजा की गयी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड  के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा में की. 

 

बता दें कि 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ होगा. यात्रा का समापन  28 अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा.अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक यात्रा चलेगी. 

 

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल से अब तक चार  लाख से अधिक श्रद्धालुओं का  यात्रा के लिए पंजीकरण  हो चुका है. श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा रूट के लिए रवाना होगा.
 

खबर है कि प्रशासन ने बालटाल और चंदनवाड़ी में बेस अस्पताल का निर्माँण कर लिया है.यात्रा  मार्ग पर श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक के मार्ग पर जम गयी बर्फ हटाने का काम अंतिम चरण में है.   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही