Search

 
 
 

वकीलों का अल्टीमेटम, चंपत राय अयोध्या छोड़ दें, चंदा चोरी के आरोपियों का केस कोई नहीं लड़ेगा

अगर कोई अधिवक्ता ऐसी हिमाकत करेगा तो उसे बार एसोसिएशन से बाहर कर विकाल दिया जायेगा. इसके अलावा वकीलों ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अल्टीमेटम दिया है कि वे तीन दिन के अंदर अयोध्या छोड़ दें.
 

Ayodhya : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अयोध्या के वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. खबर है कि आज फैजाबाद बार एसोसिएशन ने बैठक कर फैसला लिया कि कोई भी वकील राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा.


अगर कोई अधिवक्ता ऐसी हिमाकत करेगा तो उसे बार एसोसिएशन से बाहर कर विकाल दिया जायेगा. इसके अलावा वकीलों ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अल्टीमेटम दिया है कि वे तीन दिन के अंदर अयोध्या छोड़ दें.

 


वकीलों ने कहा कि अगर तीनों अयोध्या से बाहर नहीं गये तो पूरी अयोध्या जाम कर दी जायेगी.  किसी को भी अयोध्या में घुसने नहीं दिया जायेगा. इतना ही नहीं, वकीलों ने मांग की है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की वकीलों ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की. .

 
वकील कलिका प्रसाद मिश्र ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए  फैजाबाद बार एसोसिएशन के निर्णय की जानकारी दी. बताया कि दान चोरी के अभियुक्तों की पैरवी संघ का कोई भी वकील नहीं करेगा. इसमें सरकारी, नामित और निजी सभी अधिवक्ता शामिल होंगे. 


एसोसिएशन ने एक दिलचस्प निर्णय लिया है. कहा कि यदि किसी वकील को अभियुक्तों की पैरवी करने इच्छा है, तो उसे संघ में आवेदन देना होगा.  प्रति अभियुक्त 5 लाख रुपये सहयोग राशि बार एसोसिएशन  जमा करनी होगी. इस राशि का उपयोग अभियोजन पक्ष की पैरवी के लिए किया जायेगा.
 

श्री मिश्र ने बताया कि मामले की CBI जांच कराने के लिए पत्र लिखा जायेगा. चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के विरुद्ध पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करेगी तो न्यायालय  जायेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही