Search

 
 
 

राम मंदिर चंदा चोरी मामला : सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार, छुट्टियों के बाद सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दायर याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार करते हुए इसे रेगुलर बेंच के पास भेज दिया, रेगुलर बेंच छुट्टियों के बाद इस पर सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फिलहाल जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है.
 
राम मंदिर
  • पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान को दर्ज किया
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दायर याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार करते हुए इसे रेगुलर बेंच के पास भेज दिया, रेगुलर बेंच छुट्टियों के बाद इस पर सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फिलहाल जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है.

 


कोर्ट ने याचिका को छुट्टियों के बाद रेगुलर बेंच में लिस्ट करने का आदेश दिया.याचिकाकर्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि रजिस्ट्री ने संकेत दिया था कि मामला कोर्ट की छुट्टियों के बाद ही लिस्ट किया जा सकेगा.


याचिकाकर्ता  ने अंदेशा जताया कि तब तक इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है.  याचिकाकर्ता  की बात पर SC याचिकाकर्ता को सलाह दी कि आप जल्द सुनवाई की मांग पर विचार करने के लिए ज़रूरी वजह बताते हुए एक पत्र सर्कुलेट करें.   


एक खबर और आयी है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान को दर्ज कर लिया  है. जानकारी के अनुसार पुलिस अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी.  


याद करें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं,  ये लोग राम मंदिर में दान की नकदी और कीमती सामान गिनने के काम से जुड़े हुए थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही