Search

 
 
 

पूर्व नक्सली कान्हु मुंडा को हजारीबाग ओपन जेल से पुरुलिया जेल भेजा गया, दो मामलों की होनी है सुनवाई

25 लाख इनामी रह चुका पूर्व नक्सली कान्हु मुंडा को हजारीबाग ओपन जेल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल स्थानांतरित कर दिया गया है. करीब दो सप्ताह पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे पुरुलिया भेजा गया. वहां उसके खिलाफ दर्ज दो लंबित मामलों की सुनवाई होनी है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है.
 

Jamshedpur :  25 लाख इनामी रह चुका पूर्व नक्सली कान्हु मुंडा को हजारीबाग ओपन जेल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल स्थानांतरित कर दिया गया है. करीब दो सप्ताह पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे पुरुलिया भेजा गया. वहां उसके खिलाफ दर्ज दो लंबित मामलों की सुनवाई होनी है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है.

 

सूत्रों के अनुसार, झारखंड में कान्हु मुंडा के खिलाफ दर्ज सभी 47 मामलों का निष्पादन हो चुका है. अब केवल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में दर्ज दो मामलों की सुनवाई बाकी है. इन मामलों में अदालत का फैसला आने के बाद ही उसकी रिहाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी.

 

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के जियान गांव निवासी कान्हु मुंडा कभी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर था. उस पर गुड़ाबांधा थाना पर हमला, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों की हत्या, ट्रेन पर फायरिंग और कई अन्य नक्सली वारदातों को अंजाम देने के आरोप रहे हैं. उसकी गिरफ्तारी पर सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

 

कान्हु मुंडा ने वर्ष 2017 में आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद उसे पहले जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में रखा गया और बाद में हजारीबाग ओपन जेल भेजा गया. अब पुरुलिया में लंबित मामलों के कारण उसे वहां की जेल में शिफ्ट किया गया है. उसकी रिहाई का अंतिम फैसला पुरुलिया की अदालत में लंबित मामलों के निष्पादन के बाद ही होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही