Search

 
 
 

झारखंड की तीन बेटियां जूनियर भारतीय हॉकी टीम में शामिल, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर दिखाएंगी दम

झारखंड की महिला हॉकी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है. राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू हॉकी सेंटर की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है. तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी.
 

Ranchi :  झारखंड की महिला हॉकी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है. राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू हॉकी सेंटर की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है. तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी.

 

इस दौरे के दौरान भारतीय जूनियर महिला टीम सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी. यूरोपीय टीमों के खिलाफ खेलने का यह अवसर खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने और अपने खेल को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.

 

बरियातू हॉकी सेंटर लंबे समय से राज्य में महिला हॉकी प्रतिभाओं को तराशने का प्रमुख केंद्र रहा है. यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी पहले भी भारतीय टीम तक पहुंच चुकी हैं. एक साथ तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन सेंटर की बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम माना जा रहा है.

 

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि बरियातू हॉकी सेंटर लगातार राष्ट्रीय टीम को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दे रहा है, जो झारखंड में जमीनी स्तर पर तैयार हो रही खेल प्रतिभाओं का प्रमाण है. उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही