Search

 
 
 

सेशेल्स : प्रधानमंत्री मोदी ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की, यह मंदिर सेशेल्स का एकमात्र हिंदू मंदिर है.
 
अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में पीएम

Victoria : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की, यह मंदिर सेशेल्स का एकमात्र हिंदू मंदिर है.

 

 


यह मंदिर सेशेल्स में रह रहे तमिल सहित अन्य भारतीय समुदायों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है,  इस मंदिर की स्थापना 1992 में की गई थी, भगवान गणेश को समर्पित  मंदिर विक्टोरिया शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है.  यहां हर साल भव्य त्योहार मनाए जाते हैं
.

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय भारतीय समुदाय द्वारा यहां विशेष सजावट और तैयारियां की गयी थीं. पीएम मोदी ने प्रार्थना के बाद भारत और सेशेल्स के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को रेखांकित किया,  


जानकारों का कहना है कि  प्रधानमंत्री मोदी की इस मंदिर यात्रा का उद्देश्य सांस्कृतिक कूटनीति' को बढ़ावा देना है. यह जान लें कि  हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स भारत के लिए सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण देश माना जाता है. 


बता दें कि पीएम मोदी अपने राजकीय दौरे पर इस समय सेशेल्स में हैं. कल रविवार पीएम को यहां सेशेल्स की संसद में गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन के खिताब से नवाजा गया.


संसद को संबोधित करने हुए पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए सेशेल्स का आभार जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें ये सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही