Search

 
 
 

अरावली पैलेस में निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में कई मजदूर दबे, तीन शव निकाले गये

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मृतकों मे दो महिला और एक पुरुष मजदूर शामिल हैं. सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार  मलबे को हटाने में जुटी हुई हैं.
 
अरावली पैलेस में  निर्माणाधीन दीवार गिरी

Jaipur :  जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र स्थित अरावली पैलेस (तालामोड़) में  निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके मलबे में कई मजदूर दब जाने की खबर है. रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है. जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो गयी है. हालांकि प्रशासन ने तीन मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है.

  

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मृतकों मे दो महिला और एक पुरुष मजदूर शामिल हैं.  सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार  मलबे को हटाने में जुटी हुई हैं.

 

हादसे में मलबे से सुरक्षित निकाले गये कई मजदूरों का जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल और स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.  पुलिस ने ठेकेदार और  प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही