Search

 
 
 

विष्णुगढ़ पहुंची अंबा प्रसाद, बीते दिनों हुई घटना पर पुलिस प्रशासन पर खूब गरजी

बिष्णुगढ़ में कुछ लोगों के द्वारा 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई थी. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने काफी चिंता जताई है.
 
  • अंबा ने इस घटना को निर्भया कांड से भी बुरा बताया
  • आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की नाकामी-अंबा

Hazaribagh : बिष्णुगढ़ में कुछ लोगों के द्वारा 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई थी. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने काफी चिंता जताई है. शुक्रवार को अंबा प्रसाद पीड़ित के घर विष्णुगढ़ प्रखंड पहुंची व परिजनों से मुलाकात किया तथा घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. अंबा प्रसाद ने परिवारजनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने का काम किया जाएगा. 

 

परिवार के लोगों ने घटना से जुड़े सभी तथ्यों को अंबा प्रसाद से साझा किया तत्पश्चात अंबा प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा भी किया एवं अंतिम संस्कार स्थल में पहुंची. पूर्व विधायक ने इस दौरान कहा कि घटना होने के इतने दिन बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है. एक ओर यह घटना दिल्ली के निर्भय हत्याकांड से भी बुरा और भयानक है.

Uploaded Image

पूर्व विधायक ने पूरे मामले को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना करार देते हुए पुलिस प्रशासन की जवाब देही पर सवालिया निशान खड़ा किया है. अंबा प्रसाद ने हजारीबाग पुलिस से मांग की है कि मामले पर तत्काल आवश्यक कदम उठाएं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं. अंबा प्रसाद ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पूरे हजारीबाग वासियों से अपील किया है कि इस लड़ाई में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है.

 

इस रामनवमी हमें प्रण लेना है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए, समाज में दिन-ब-दिन इस तरह की घटनाएं छोटी-छोटी बच्चियों के साथ काफी चिंता जनक है इस पर रोक लगाने के लिए भगवान श्री राम के आदर्शों आत्मसात करने से ही रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाया जा सकता है. पूरे हजारीबाग वासियो से अंबा प्रसाद ने हजारीबाग बंद कर एवं आरोपियों की जल्द घर पकड़ करने के दबाव बनाने हेतु अपील की है.

 

अंबा प्रसाद ने पीड़ित के परिवारजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मैं हर कदम में साथ खड़ी हूं, आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी. पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अंबा प्रसाद थाना भी पहुंची एवं पुलिस से इस मामले पर हो रही कार्रवाई की वस्तु स्थिति की जानकारी ली एवं जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कहीं.

 

मौके पर मुख्य रूप से दानिश अहमद जिला महासचिव, कोमल कुमारी यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अख्तर, सदर विधानसभा अध्यक्ष माशूक रजा, स्थानीय मुखिया गुलाबचंद पटेल,बच्चन महतो,दिलीप सिंह, भीम कुमार, साबिर अंसारी, अभिनय, पीयूष, शहबाज आलम, सद्दाम अंसारी, केशु सिंह, अस्मित अग्रवाल, विनोद सिंह, छोटी लाल राम, मोहन सिंह,फुलवंत सिंह, विनोद कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही