Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारोः रामनवमी जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ 6 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार में रामनवमी पर निकाले गए जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया. पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में अखाड़ा मिलन के दौरान महाबीरी झंडा अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई.


इस हादसे में कुल 6 लोग झुलस गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है.

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान झंडा ऊंचा होने के कारण ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही