Search

 
 
 

अंबेडकर जयंती : राज्यपाल व CM ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र में उनके योगदान को बताया अमूल्य

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
 

Ranchi :  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. 

 

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अंबेडकर जयंती का दिन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखने में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं. कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.

 

वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही