Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वीकृति में देरी से अटकी राशि, अप्रैल में 87 लाख लाभुकों को नहीं मिलेगा भुगतान

झारखंड में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े करीब 87 लाख लाभुकों को अप्रैल माह में आर्थिक सहायता नहीं मिल पाएगी. जानकारी के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक स्वीकृत्यादेश जारी नहीं होने के कारण ट्रेजरी से राशि निकासी नहीं हो सकी है, जिससे भुगतान प्रक्रिया रुकी हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े करीब 87 लाख लाभुकों को अप्रैल माह में आर्थिक सहायता नहीं मिल पाएगी. जानकारी के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक स्वीकृत्यादेश जारी नहीं होने के कारण ट्रेजरी से राशि निकासी नहीं हो सकी है, जिससे भुगतान प्रक्रिया रुकी हुई है.

 

राज्य में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लगभग 36 लाख और मंईयां सम्मान योजना के करीब 51 लाख लाभुक इस देरी से प्रभावित हैं. इन सभी को मार्च तक की राशि मिल चुकी है, लेकिन अप्रैल की किस्त अटक गई है.

 

सूत्रों के मुताबिक, अब संभावना है कि अप्रैल और मई की राशि एक साथ अगले महीने जारी की जाए. वहीं, हाल में सामने आए ट्रेजरी घोटाले की जांच के कारण वित्तीय प्रक्रिया में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जिससे भुगतान में और विलंब हो रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही