Search

 
 
 

वायरल ऑडियो मामले में बोकारो एसपी की कार्रवाई, चास थाना प्रभारी लाइन हाजिर

बोकारो एसपी ने चास थाना प्रभारी के वारयल ऑडियो क्लिप मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सुषमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया. वहीं उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित किया गया है.
 

Lagatar Desk :  बोकारो एसपी ने चास थाना प्रभारी के वारयल ऑडियो क्लिप मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सुषमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया. वहीं उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित किया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी अजय नाम के किसी व्यक्ति से गाली-गलौज करती सुनाई दीं.   मामला सामने आने के बाद बोकारो एसपी ने इसे गंभीरता से लिया और चास एसडीपीओ को जांच के आदेश दिए. 

 

जांच में वायरल ऑडियो क्लिप सही पाया गया. इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए सुषमा कुमारी को चास थाना प्रभारी के पद से हटा दिया और अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित किया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही