Search

 
 
 

झारखंड को बड़ी जिम्मेदारी, वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के चयन ट्रायल की मिली मेजबानी

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को राष्ट्रीय स्कूली खेल महासंघ (SGFI) ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इस वर्ष आयोजित होने वाली  वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल और बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल झारखंड में आयोजित किए जाएंगे.
 

Ranchi :   स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को राष्ट्रीय स्कूली खेल महासंघ (SGFI) ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इस वर्ष आयोजित होने वाली  वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल और बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल झारखंड में आयोजित किए जाएंगे. 

 

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि यह चयन ट्रायल 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में होंगे. यहां देशभर से आए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वालों का चयन नेशनल कोचिंग कैंप के लिए किया जाएगा. 

 

वॉलीबॉल में अंडर-18 बालक वर्ग का ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को होगा, जिसमें 76 खिलाड़ी भाग लेंगे. वहीं बालिका वर्ग का ट्रायल 17 और 18 अप्रैल को होगा, जिसमें 73 खिलाड़ी शामिल होंगी.  इसके बाद बास्केटबॉल के ट्रायल 20 और 21 अप्रैल को बालक वर्ग के लिए और 22 और 23 अप्रैल को बालिका वर्ग के लिए होंगे.

 

इन ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी आगे नेशनल कैंप में जाएंगे, और वहां से अंतिम चयन के बाद उन्हें चीन में होने वाली वॉलीबॉल और सर्बिया में होने वाली बास्केटबॉल वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है. 

 

खास बात यह है कि झारखंड के दो खिलाड़ी स्नेहा और संदीप को भी बास्केटबॉल के राष्ट्रीय ट्रायल में जगह मिली है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही