Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : DDC व SDO ने अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब को किया नमन

भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डीडीसी निरंजन कुमार, एसडीओ अंनत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी सहित कई पुलिस पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Advertisement
Advertisement

Jamtara :  भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डीडीसी निरंजन कुमार, एसडीओ अंनत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी सहित कई पुलिस पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया.

 

माल्यार्पण कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही.

 

इस अवसर पर अंबेडकर चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने भी बाबा साहेब को नमन कर उनके विचारों को याद किया. ़

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही