Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समानता और न्याय के लिए अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक: चंद्रशेखर चौधरी

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी, प्राचार्य उमेश प्रसाद एवं प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी, प्राचार्य उमेश प्रसाद एवं प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, भाषण, गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. 

Uploaded Image
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं. वहीं विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं. 

 

उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समानता और न्याय की स्थापना के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी. जबकि प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं विधिवेत्ता थे. उनका जीवन हमें शिक्षा, अनुशासन और संघर्ष के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. 

 

उन्होंने विद्यार्थियों से उनके बताए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य बच्चूलाल तिवारी ने भी अंबेडकर जयंती पर अपने विचार प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन आचार्या गायत्री कुमारी ने किया.मौके पर आचार्य रोहित राज, अमरदीप नाथ शाहदेव, ललिता गिरी, अमृता चौधरी, राजेश महातो, शेखर कुमार, अनूप झा सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही