Search

 
 
 

खांडामौदा चौक पर हादसे के 5 दिन बाद भी प्रशासन बेखबर, सुरक्षा के नाम पर शून्य पहल

बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक पर हुए भीषण सड़क हादसे के 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और NHAI की उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इलाके से गुजरने वाली NH-49 और 18 पर कई 'ब्लैक स्पॉट' है. इसके बावजूद सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए है.
 

Baharagora (Himangshu karan): बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक पर हुए भीषण सड़क हादसे के 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और NHAI की उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इलाके से गुजरने वाली NH-49 और 18 पर कई 'ब्लैक स्पॉट' है. इसके बावजूद सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए है.


राष्ट्रीय राजमार्ग 49 व 18 पर स्थित कालियाडिंगा फ्लाईओवर, बहरागोड़ा वन विश्रामागार, जगन्नाथपुर चौक और खांडामौदा पेट्रोल पंप जैसे चिन्हित 'ब्लैक स्पॉट' है. जहां आए दिन दुर्घनाएं होती है. लेकिन अब तक न तो स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं और न ही सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था की गई है.

 


यहां तक कि दुर्घटना स्थल पर बिखरा दुकानों का सामान भी प्रशासन की अनदेखी की गवाही दे रहा है. पूर्व जिला परिषद अर्जुन पूर्ति ने शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के बावजूद धरातल पर कोई पहल नहीं हुई है.


 उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि चंद दिनों के भीतर प्रमुख चौराहों पर स्थायी बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए, तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही