Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: 4 साइबर ठग गिरफ्तार, 5 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड बरामद

देवघर साइबर थाने की पुलिस ने 4 साइबर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी तरीके से आम लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Deoghar: देवघर साइबर थाने की पुलिस ने 4 साइबर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी तरीके से आम लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं.


सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद हुए है.


शुरुआती जांच में यह सामने आया कि साइबर ठग फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र और सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे. ठग भोले-भाले लोगों को फोन पर नकद कैशबैक का झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभों को फर्जी लिंक भेज कर उनके बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर लेते थे. 

 


आरोपी विभिन्न तरीके से ठगी को अंजाम देते थे. ठग फाइनेंस अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसा देते थे. वहीं फोनपे और पेटीएम के फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर ठगी करते थे. इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर लोगों को भ्रमित कर एयरटेल थैंक्स एप के जरिए बैंक कार्ड बनवाने और उसे चालू करवाने के नाम पर ठगी करते थे.

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सावन कुमार दास उम्र 23 वर्ष, चंदन कुमार दास उम्र 29 वर्ष, पिंकू कुमार दास उम्र 26 वर्ष और करण कुमार दास उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है. सभी आरोपी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के निवासी हैं. इस छापेमारी अभियान में साइबर थाना पथर्राड़ा और देवघर थाना की पुलिस टीम की यहां भूमिका रही. पुलिस सब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही