Search

 
 
 

BREAKING: पशुपालन घोटाला- लगभग 3 करोड़ की गड़बड़ी, कोतवाली थाना में FIR, 2 हिरासत में

पशुपालन विभाग से जुड़े ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप है. मामले को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
 

Dheeraj / Sanjeet

Ranchi : बोकारो व हजारीबाग पुलिस के बाद अब पशुपालन विभाग में ट्रेजरी से फर्जी निकासी कर घोटाला करने का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जांच में लगभग 3 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता की बात सामने आयी है. जिसके बाद मामले को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, ट्रेजरी के माध्यम से पशुपालन विभाग में निकासी के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई गई है. प्रारंभिक जांच में फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दस्तावेजों में हेरफेर कर राशि निकालने की बात सामने आई है.

 

जानकारी के मुताबिक पशुपालन विभाग में घोटाले को लेकर जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी. जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान लगभग 3 करोड़ की फर्जी निकासी की पुष्टि हुई.

 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही विभाग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही