Search

 
 
 

रेकी कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, सोनार समेत 5 अरेस्ट, चोरी के गहने बरामद

पंडवा थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में गिरोह के चारों सदस्य समेत चोरी का सामान खरीदने वाले सोनार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की गिरफ्त में 5 आरोपी हैं.
 

Medininagar: पंडवा थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में गिरोह के चारों सदस्य समेत चोरी का सामान खरीदने वाले सोनार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की गिरफ्त में 5 आरोपी हैं.

 

गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने जिले के पंडवा, नौडीहा बाजार और पाटन थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक, साल 2025 और 2026 के दौरान बंद घरों में हुई इन वारदातों में यही गिरोह सक्रिय था.

 

एक ही सोनार को बेचते थे चोरी के जेवर

जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले सोनार से पूछताछ की गई. इसमें सामने आया कि श्री राम ज्वेलर्स के संचालक मनोरंजन कुमार सोनी चोरी का सामान खरीदता था. वह इन आभूषणों के बदले करीब 10 लाख रुपए अलग-अलग माध्यमों से भुगतान करता था. 


पुलिस अब अन्य लेनदेन की भी जांच कर रही है. सोनार की निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के बर्तन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार आभूषण खरीदने के बाद उन्हें तुरंत गलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की जाती थी.

 

रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले बंद घरों की रेकी करते थे. इसके बाद ताला, दीवार या अलमारी का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश करते थे. ये लोग छत या संकरे रास्तों से घर में घुसने में माहिर थे. मामले में कुन्दन कुमार मेहता (20), पंकज कुमार उर्फ पंकज गुप्ता (21), किशन कुमार मेहता उर्फ अविनाश मेहता (18), संजीव कुमार गुप्ता उर्फ गोलू (23) और सोनार मनोरंजन कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही