Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: अफीम तस्करी पर एक्शन, छापेमारी में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अफीम व अन्यक मादक पदार्थों की तस्कीरी की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उन पर कार्रवाई की जा रही है. जो अफीम तस्करी में शामिल है. दर्ज कांडों के फरार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस छापामारी अभियान भी चला रही है.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिला पुलिस अफीम व अन्यक मादक पदार्थों की तस्कीरी की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उन पर कार्रवाई की जा रही है. जो अफीम तस्करी में शामिल है. दर्ज कांडों के फरार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस छापामारी अभियान भी चला रही है. 


इसी क्रम में जिले की बारियातू थाना पुलिस ने  फीम तस्कभरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्ती सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंीने बताया कि सूचना मिली थी कि बारियातू थाना कांड संख्या 5/23 के प्राथमिक अभियुक्त विशेश्वर यादव (पिता बिलोखन यादव) तथा कांड संख्या 8/26 के प्राथमिक अभियुक्त कनन गंझू उर्फ कुंदन गंझू (पिता स्व पच्चु गंझू) अपने-अपने घर पर आये हैं. 

 


इसी सूचना पर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने बालूभांग पंचायत के इंदुजा एवं हेरनहोप्पा गांव में छापामारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अफीम कारोबार के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. 


विशेश्वर यादव के खिलाफ पूर्व में भी थाना कांड संख्या 10/25 एवं 3/26 के तहत बीएनएस व एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं. इसके अलावा बालूमाथ थाना कांड संख्या 160/19 में भी उसका आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने दोनेा को जेल भेज दिया है.

10 अप्रैल को एक आरोपी हुआ था गिरफ्तार


थाना प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थां की तस्क री के आरोप में पिछले 10 अप्रैल को भी पुलिस ने थाना कांड संख्या 1/26 के अभियुक्त बेसरा ग्राम के बाराखाड़ निवासी कृष्णा कुमार गंझू, पिता रामजीत गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही