Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेडिकल छात्रा रेपकांड : पुलिस ने पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को किया अरेस्ट

Ranchi: राजधानी रांची में मेडिकल की छात्रा के साथ नौ अप्रैल की रात रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में एक और आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची में मेडिकल की छात्रा के साथ नौ अप्रैल की रात रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों दानिश व फवाद खान को गिरफ्तार कर लिया है. फवाद खान को मंगलवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस कांड में और कितने लोग शामिल हैं.


यहां बता दें कि 9 अप्रैल की रात मेडिकल छात्रा अपने दोस्त ओली विश्वकर्मा के कहने पर गोकूल वाटिका अपार्टमेंट के पांचवी फ्लोर पर गई थी. ओली विश्वकर्मा ने मेडिकल की छात्रा को बताया कि जन्मदिन की पार्टी में बहुत सारी लड़कियां आने वाली हैं. जब छात्रा ने देखा कि कोई नहीं पहुंचा तो उसने जाने की बात कही. जिसके बाद वहां पर मौजूद फवाद, दानिश और शादाब ने केक मंगाया और केक काटा. केक खाने के बाद मेडिकल की छात्रा ने कमजोरी महसूस की. 


जिसके बाद दानिश ने पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया और छात्रा को खिला दिया. छात्रा के बेहोश होने के बाद दानिश ने उसके साथ रेप किया. इस घटना के बाद पीड़िता को लगातार शांत रहने की हिदायत दी जा रही थी. 


इस घटना के बाद छात्रा काफी डरी हुई थी. इस कांड के बाद से उसे ब्लीडिंग की समस्या हुई. जिसके बाद ग्यारह अप्रैल को उस छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता ने इस मामले की जानकारी लालपुर थाना की पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा के बयान को दर्ज कर जांच की. इस मामले में आरोपी दानिश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

सिटी डीएसपी ने बताया कि इस मामले में कुल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में जो भी संलिप्त हैं उनसे पूछताछ की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही