Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: राहुल दुबे गैंग के 2 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी साजिश

जिले के पतरातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम (SIT) ने की है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: जिले के पतरातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम (SIT) ने की है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिन रात करीब 8:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना अंतर्गत हेसला गांव में राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और सभी थाना व ओपी प्रभारियों को एंटी क्राइम चेकिंग के निर्देश दिए गए.


इसी क्रम में हेसला स्थित टाइप-2 काली मंदिर मैदान में बाइक (JH 02AB 5319) सवार दो संदिग्धों को रोका. पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की. संदिग्ध ने अपना नाम करण करमाली (19 वर्ष), पिता स्व० सागर करमाली, निवासी हेसला, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ का निवासी बताया. वहीं दूसरे संदिग्ध ने अपना नाम शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद उर्फ नंदु (23 वर्ष), पिता वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी जनतानगर टाइप-1, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ का पता बताया. लेकिन शिवम मूल निवासी बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी है.

 


पुलिस ने संदिग्ध की तलाशी के दौरान करण करमाली के पास से 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल (03 जिंदा गोली सहित) बरामद हुआ. वहीं बाइक के कैरियर में रखे बैग से 9 एमएम का लोडेड देशी कारबाइन (02 जिंदा गोली सहित) बरामद किया गया. साथ ही एक बाइक को जब्त किया गया.


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करता है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. साथ ही उन्होंने 4 अप्रैल को पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट में हुई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की.


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही