Search

 
 
 

लेस्लीगंज में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान आनंद कुमार पासवान (25) निवासी ओरिया, नंदन कुमार पासवान (22) निवासी चटकपुर और विवेक कुमार पासवान (27) निवासी लोटवा के रूप में हुई है.
 

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान आनंद कुमार पासवान (25) निवासी ओरिया, नंदन कुमार पासवान (22) निवासी चटकपुर और विवेक कुमार पासवान (27) निवासी लोटवा के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि आनंद कुमार बाइक से घर से घूमने के लिए निकला था. इसी दौरान लोटवा गांव स्थित पूर्व प्रमुख के घर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद भी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही