Search

 
 
 

बाबा साहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत: अवधेश बैठा

पुरानी विधानसभा में बहुजन समाजवादी पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जंयती मनाई गई. इससे पहले पुरानी विधानसभा मैदान से बाईक रैली निकालकर डोरंडा हाईकोर्ट पहुंचे, जहां बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा पर माल्यर्पण किया. इसके बाद बाबा साहेब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुन: पुरानी विधानसभा पहुंचे और जहां बैठक हुई.
 

Ranchi : पुरानी विधानसभा में बहुजन समाजवादी पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जंयती मनाई गई. इससे पहले पुरानी विधानसभा मैदान से बाईक रैली निकालकर डोरंडा हाईकोर्ट पहुंचे, जहां बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा पर माल्यर्पण किया. इसके बाद बाबा साहेब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुन: पुरानी विधानसभा पहुंचे और जहां बैठक हुई. 

 

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र त्यागी, डॉ रिजवान अंसारी, प्रदेश महासचिव हीरा लाल, संतोष रविदास, वार्ड पार्षद अवधेश बैठा, प्रेम कुमार महतो समेत अन्य शामिल थे. इस दौरान वार्ड पार्षद अवेधश बैठा ने कहा कि देश-विदेश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं. इस दिन को समानता दिवस घोषित किया गया.

 

उन्होंने कहा कि अगर हमें बाबा साहेब के संविधान विचारों को बचाना है, तो लोगों को घर-घर में बाबा साहेब का तस्वीर को रखना होगा. इस मौके पर डॉ. रिजवान अंसारी, जिला सचिव घनश्याम, प्रदेश महासचिव हीरा लाल, संतोष रविदास, वार्ड पार्षद अवधेश बैठा, प्रेम कुमार महतो समेत अन्य शामिल थे.

 

सुनीदी शास्वत ने कहा कि महान व्यक्ति का जन्म दिन नहीं बल्कि आत्म सम्मान का दिन है. वे 9 भाषाओं का ज्ञाता थे. संविधान बनाने में 2 साल 11 महीना 18 दिन लगा. संविधान निर्माता के कारण आज सभी को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही